फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कोठरी में इमरान खान को एकांत कारावास; यूएन विशेषज्ञ ने जताई चिंता, कहा- यह यातना के बराबर

Sat, 13 Dec 2025 09:08 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।

सार

Pakistan: संयुक्त राष्ट्र का यातना मामलों की विशेषज्ञ ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में स्थिति पर चिंता जताई और पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। विशेषज्ञ ने कहा कि खान को दिन में 23 घंटे एकांतवास में रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की यातना मामलों की विशेषज्ञ एलिस जिल एडवर्ड्स ने आज पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में स्थिति को लेकर आ रही रिपोर्ट्स पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी परिस्थितियां यातना या अन्य अपमानवीय या अपमानजनक व्यवहार के बराबर मानी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


एडवर्ड्स ने कहा, मैं पाकिस्तानी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने की अपील करती हूं कि इमरान खान की हिरासत की शर्तें पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और मानकों के अनुरूप हों। 

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगा ट्रंप का भारत पर लगाया 50% टैरिफ? तीन अमेरिकी सांसदों ने उठाया यह बड़ा कदम
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2023 को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित होने के बाद से इमरान खान को लंबे समय तक एकांत कारावास में रखा गया है। उन्हें दिन में 23 घंटे कोठरी में बंद रखा जाता है और बाहरी दुनिया से उनका संपर्क बेहद सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खान को उनकी कोठरी में कथित तौर पर लगातार कैमरे की निगरानी में रखा जाता है। 

विशेषज्ञ ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत लंबे समय तक एकांत कारावास प्रतिबंधित है और अगर यह 15 दिनों से अधिक समय तक हो जाता है, तो इसे यातना का एक रूप माना जाता है। 

एडवर्ड्स ने कहा, इमरान खान के लिए एकांत कारावास की सजा को बिना किसी देरी के खत्म किया जाना चाहिए। यह न केवल एक गैरकानूनी उपाय है, बल्कि लंबे समय तक एकांत कारावास से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत हानिकारण परिणाम हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पहली बार संस्कृत, गीता पढ़ेंगे बच्चे, पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, इमरान खान को कोठरी से बाहर गतिविधि करने या अन्य कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं है और सामूहिक नमाज में भी शामिल नहीं हो सकते। वकीलों, परिजनों और अदालत की ओर से अधिकृत अन्य लोगों की मुलाकातें अक्सर रोक दी जाती हैं या समय से पहले खत्म हो जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है, जिसमें प्राकृतिक रोशनी और पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं है। इस कोठरी में गर्मियों और सर्दियों में तापमान चरम सीमा तक पहुंच जाता है और खराब हवा के कारण दुर्गंध और कीट-मकौड़े की समस्या होती है। इसके कारण उन्हें मतली, उल्टी और वजन कम होने की शिकायत रही है।
विज्ञापन


एडवर्ड्स ने कहा, जो कोई भी कैदी है, उसके साथ मानवता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए। कैदी की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखा जाना चाहिए, जिसमें उचित सोने की व्यवस्था, जलवायु संरक्षण, पर्याप्त जगह, रोशनी,  गर्मी और वेंटिलेशन शामिल हैं। इमरान खान (72 वर्षीय) को पहले से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिसमें 2013 के एक हादसे में गंभीर रीढ़ की चोट और 2022 की हत्या के प्रयास में गोली लगना शामिल है।

एडवर्ड्स ने कहा, इमरान खान को पर्याप्त चिकित्सा सहायता नहीं दी गई है। मैं अधिकारियों से आग्रह करती हूं कि उनके निजी चिकित्सकों को मिलने की अनुमति दी जाए।   

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें