फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: 'इस्लाम में हराम न होता तो आत्मघाती हमले में सभी सांसदों को मार देता', इमरान के पार्टी के सांसद की विपक्ष को धमकी

Sun, 27 Mar 2022 02:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अफरीदी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके गुस्से भरे इस बयान के बाद साथी कार्यकर्ता उन्हें पानी पिलाकर शांत करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन
इमरान खान की जाएगी कुर्सी? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में इस वक्त विपक्ष की मोर्चाबंदी की वजह से प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें बढ़ गई हैं। 28 मार्च को उनके खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश होना है। हालांकि, इससे पहले ही उनकी पार्टी शक्ति प्रदर्शन के नाम पर विपक्षी गठबंधन को धमकियां देने में जुटी है। ताजा विवाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद शहरयार अफरीदी के बयान से उपजा है। कोहत में एक रैली के दौरान उन्होंने विपक्ष को पाखंडी बताया और इशारों में कहा कि उनका बस चलता तो वे पाकिस्तानी सांसदों को आत्मघाती हमले में उड़ा देते।
विज्ञापन


क्या रहा शहरयार अफरीदी का पूरा बयान?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर मामलों की संसदीय कमेटी के अध्यक्ष शहरयार अफरीदी ने रैली के दौरान कहा, "अगर इस्लाम में आत्महत्या हराम न होती, तो मैं अपने शरीर पर बम बांध कर जाता और सभी संसद में बैठे सभी पाखंडियों को मार देता, जिससे उनका नामोनिशान हमेशा के लिए मिट जाता।"
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अफरीदी का बयान
अफरीदी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके गुस्से भरे इस बयान के बाद साथी कार्यकर्ता उन्हें पानी पिलाकर शांत करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उनकी इस भड़काऊ बयानबाजी से ट्विटर पर हलचल मच गई। कई वरिष्ठ नेताओं ने अफरीदी के साथ इमरान खान को भी घेरा।  
विज्ञापन


ट्विटर पर नाराजगी जता रहे लोग
नायदपुर मीडिया ग्रुप के एडिटर मुर्तजा सोलंगी ने कहा, "इमरान सरकार में यह दूसरा मंत्री है, जिसने आत्मघाती हमलावर बनने की धमकी दी है। इससे पहले गुलाम सरवर भी सुसाइड बॉम्बर बनने की बात कह चुके हैं। आखिर इस तरह के बयानों के चलते कितने विदेशी नेता इनसे मिलना चाहेंगे?" 

ट्विटर हैंडल फ्रैंकली स्पीकिंग @Occupiedbypak ने कहा, "हमारे पास आत्मघाती हमलावरों की कोई कमी नहीं है। अब शहरयार अफरीदी भी हमारे पास हैं। तो अविश्वास प्रस्ताव को बाद इन्हें एलओसी भेज दो। ये हमारे लिए काफी काम की चीज साबित हो सकते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें