फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बीबी से मतभेद और गठबंधन में फूट की चर्चा से परेशान हैं इमरान

Tue, 15 Feb 2022 05:51 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच झगड़े की खबर एक अखबार ने छापी। उसके बाद ये चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उस खबर में संकेत दिया गया था कि इमरान खान और बुशरा बीबी में मतभेद पैदा हो गए हैं, जिसकी वजह से बुशरा लाहौर में अपने एक दोस्त के साथ रह रही हैं। इसके पहले दो पत्नियों से इमरान खान के संबंध टूट चुके हैं...
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी शादी की तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में राजनीति अब अभद्र स्तर पर पहुंच गई है। हाल में कई समस्याओं घिरे और गिरती लोकप्रियता से परेशान प्रधानमंत्री इमरान खान पर विपक्षी दलों ने नए कई मोर्चों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसमें उनकी निजी जिंदगी को भी समेट लिया गया है। इसके सामने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को बचाव की मुद्रा में आना पड़ा है।

विज्ञापन


इमरान खान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के बीच झगड़े की खबर पर खुद इमरान खान को सफाई देनी पड़ी है। खान ने इस चर्चा को ‘दुखद और अस्वीकार्य’ बताया है। पाकिस्तानी अखबारों में छपी खबर के मुताबिक सोमवार को पीटीआई की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में इमरान खान ने कहा- ‘मीडिया की बेलगाम आजादी विनाशकारी हो गई है। निजी जिंदगियों के बारे में बदनाम करने वाली चर्चाओं को रोका जाना चाहिए।’

मतभेद की खबरों से किया इनकार

इमरान खान और बुशरा बीबी के बीच झगड़े की खबर एक अखबार ने छापी। उसके बाद ये चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उस खबर में संकेत दिया गया था कि इमरान खान और बुशरा बीबी में मतभेद पैदा हो गए हैं, जिसकी वजह से बुशरा लाहौर में अपने एक दोस्त के साथ रह रही हैं। इसके पहले दो पत्नियों से इमरान खान के संबंध टूट चुके हैं। इसलिए लोगों ने सहज ही इस खबर पर भरोसा कर लिया। उसके बाद पीटीआई के नेताओं ने बयान जारी कर इसका खंडन किया। सूचना राज्यमंत्री फारुक हबीब ने इसे एक फर्जी खबर बताया। प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने इस खबर को फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का एलान किया है।

इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में ये कयास भी चर्चित हुआ है पीटीआई के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) इमरान खान की पार्टी से अलग होने की तैयारी में है। ये चर्चा इस पार्टी के नेताओं की पाकिस्तान मुस्लीम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के साथ मुलाकात के बाद तेज हुई। लेकिन बाद में पीएमएल (क्यू) के नेता चौधरी मूनिस इलाही ने इस चर्चा का खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर अच्छी और बुरी स्थिति में पीटीआई के साथ रही है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

इस खबर पर भी इमरान खान को बोलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अपने 25 साल के संघर्ष से अब पीटीआई के सदस्यों का इरादा मजबूत हो चुका है। इसलिए ऐसी चर्चाओं से वे परेशान नहीं होते। उन्होंने कहा- पीटीआई का चौधरी मुनीस इलाही के नेतृत्व वाली पीएमएल (क्यू) में पूरा भरोसा है।

विज्ञापन


पीएमएल (क्यू) के नेता चौधरी सुजात हुसैन की सेहत इन दिनों खराब है। उन्हें देखने के लिए कई विपक्षी नेता हाल में उनके घर पर गए, जहां इस पार्टी के अन्य नेताओं से भी उनकी बातचीत हुई। इन मुलाकातों को आधार बना कर पाकिस्तानी अखबारों में कयास लगाए गए। पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन- पाकिस्तान डेमोक्रेटिक एलायंस ने इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। खबरों में कहा गया था कि उस प्रस्ताव के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में ही विपक्षी नेताओं ने पीएमएल (क्यू) नेताओं से भेंट की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें