पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मकान के ध्वस्त हो जाने से, उसके मलबे में दब कर कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दर्समांद हांगू जिले के रेगी गांव में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में से तीन शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।