फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग; परिवार के 10 लोग जिंदा जले, इसमें सात महीने का नवजात भी

Wed, 12 Jul 2023 05:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

बचाव अधिकारियों ने बताया कि घर में धुंआ निकलने के लिए कोई जगह नहीं थी और दम घुटने के कारण एक पुरुष, उसकी पत्नी, दो अन्य महिलाएं और छह बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर में एक घर में भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल थे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह आग लाहौर के भाटी गेट इलाके में बुधवार को रेफ्रिजरेटर का कंप्रेसर फटने से लगी। 
विज्ञापन


बचाव अधिकारियों ने बताया कि घर में धुंआ निकलने के लिए कोई जगह नहीं थी और दम घुटने के कारण एक पुरुष, उसकी पत्नी, दो अन्य महिलाएं और छह बच्चे की मौत हो गई। बच्चों में एक सात महीने का नवजात भी शामिल था। 

बचावकर्मी इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। इस हादसे पर पंजाब प्रांत के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नक्वी ने विस्तृत जांच का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें