फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता, पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर खाल उधेड़ी और काट दिया गला...

Thu, 29 Dec 2022 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला का कथित तौर पर सिर कलम कर दिया गया और उसकी खाल उतार दी गई। सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हिंदू महिला के साथ क्रूरता की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार जो खबर आई है वह दिल दहलाने वाली है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 साल की हिंदू महिला के साथ ऐसी हैवानियत की गई है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला के साथ पहले कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसके बाद उसका सिर कलम कर दिया गया और बाद में उसकी खाल उतार दी गई। सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया।

विज्ञापन


हिंदू समुदाय से पाकिस्तान की पहली महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा, 40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया और उसके स्तन भी काट दिए गए। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता ने कहा कि पीड़िता के शरीर और चेहरे से चमड़ी उतारी गई थी। महिला के चार बच्चे हैं।

कृष्णा कुमारी ने एक ट्वीट में कहा कि दया भेल 40 वर्षीय विधवा की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव बहुत बुरी हालत में मिला। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया था और दरिंदों ने पूरे सिर का मांस निकाल दिया था। उसके गांव का दौरा किया। वहां से पुलिस टीमें पहुंचीं।  पीपीपी के जियाला अमर लाल भील ने दावा किया कि बुधवार को खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था और पुलिस ने महिला के परिवार से जानकारी जुटाई है। पीपीपी नेता के अनुसार, पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें