फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिंदू छात्रा की मौत पर बड़ा खुलासा, शरीर और कपड़ों पर मिले पुरुष डीएनए

Wed, 30 Oct 2019 02:44 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
नम्रता चंदानी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पिछले महीने पाकिस्तान में हिंदू मेडिकल छात्रा चंदानी की मौत हो गई थी। कॉलेज ने जहां इसे आत्महत्या का मामला बताया था वहीं उसके भाई ने इसे हत्या करार दिया था। अब छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार नम्रता के शरीर और कपड़ों पर पुरुष डीएनए के अंश पाए गए हैं। 

विज्ञापन


इस डीएनए रिपोर्ट की जानकारी खुद पुलिस ने दी है। इस रिपोर्ट को अब अदालत में पेश किया जाएगा। 16 सितंबर को लरकाना के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में नम्रता का शव मिला था। उसके गले पर एक छोटी सी रस्सी बंधी थी। पीड़िता के भाई विशाल ने उसी समय कहा था की उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है।

इस मामले में दो छात्रों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद इन्हें मामला दर्ज किए बिना छोड़ दिया गया था। लरकाना के एसएसपी मसूद बंगश ने स्वीकार किया है कि पुलिस को नम्रता की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। उनके अनुसार नम्रता के शरीर और कपड़ों पर डीएनएन के काफी अंश मिले हैं। अब इसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


नम्रता की मौत के बाद उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इनमें एक छात्र का नाम मेहरान अबरो है। जिसका दावा है कि नम्रता उसपर शादी के लिए दबाव डाल रही है। पुलिस नम्रता के शरीर पर मिले डीएनए का इन छात्रों के ब्लड सैंपल से मिलान कर सकती है।

जिससे यह पता चल जाएगा कि इनका नम्रता की कथित हत्या में किसी तरह हाथ था या नहीं। नम्रता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जबकि उसकी खिड़की खुली हुई थी। नम्रता की हत्या का इसलिए भी शक है क्योंकि पंखे या किसी और चीज से रस्सी बांधने का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके अलावा रस्सी भी काफी छोटी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें