फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान स्वास्थ्य सेवा में भी भारत पर निर्भर, 250 करोड़ रुपये के टीकों का किया आयात

Fri, 26 Jul 2019 05:14 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान-नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि उसे रेबीज रोधी और विष रोधी जैसे टीकों के लिए भी भारत पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने पिछले 16 महीनों के दौरान भारत से 250 करोड़ रुपये से अधिक के रेबीज रोधी और विष रोधी टीकों की खरीदारी की है। एक स्थानीय अखबार ने यह खबर दी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार ‘द नेशन’ ने बृहस्पतिवार को एक खबर प्रकाशित की। इसके अनुसार पाकिस्तान में पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं बनने के कारण उसने पिछले 16 महीनों में भारत से 3.6 करोड़ डॉलर यानी 250 करोड़ रुपये से अधिक के टीकों का आयात किया है।

पाकिस्तान के सांसद रहमान मलिक ने भारत से खरीदी जा रही दवाओं की मात्रा और इनके मूल्य के बारे में सवाल किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने संसद की स्थायी समिति को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि रेबीजरोधी और विषरोधी दोनों तरह के टीके देश में बनाए जाते हैं। हालांकि इससे मांग की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण भारत से इन्हें आयात किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें