फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान ने बेची अपनी सरकारी एयरलाइन PIA, आरिफ हबीब समूह ने खरीदा; 135 अरब रुपये में हुआ सौदा

Tue, 23 Dec 2025 10:23 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान ने अपनी घाटे वाली राष्ट्रीय एयरलाइन पीआईए को बेच दिया। आरिफ हबीब समूह ने 135 अरब रुपये में सबसे बड़ी बोली लगाकर इसे खरीदा। नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शिता के लिए टीवी पर लाइव दिखाई गई। सरकार ने पहले 100 अरब रुपये का मूल्य तय किया था।

विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस - फोटो : Abodestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक रूप से पूरी तरह कंगाल हो चुके पाकिस्तान ने अब अपनी सरकारी एयरलाइन को भी बेच दिया है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने घाटे में चल रही अपनी राष्ट्रीय एयरलाइन, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के निजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली। जहां आरिफ हबीब समूह के नेतृत्व वाले संगठन ने 135 अरब रुपये की उच्चतम बोली लगाकर इसे खरीद लिया है। बता दें कि इस नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय टीवी चैनलों पर लाइव दिखाई गई।

विज्ञापन


इस्लामाबाद में आयोजित इस समारोह में लकी सीमेंट, निजी एयरलाइन एयरब्लू और आरिफ हबीब समूह ने अपनी सीलबंद बोलियां जमा की थीं। सरकार ने पीआईए के लिए 100 अरब रुपये का प्रारंभिक मूल्य तय किया था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आरिफ हबीब समूह की 135 अरब रुपये की बोली को कोई चुनौती नहीं दे सका।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh Unrest: भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा तनाव, सरकार ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को फिर किया तलब
विज्ञापन


80 अरब का करना होगा निवेश
ऐसे में अब सफल बोलीदाता को अगले पांच साल में पीआईए में 80 अरब रुपये का निवेश करना होगा। इसके अलावा, सरकार ने पिछले साल पीआईए के 654 अरब रुपये के कर्ज की जिम्मेदारी खुद ले ली थी। मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बताया और इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा लेनदेन करार दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh: नाम बदला, चुप्पी साधी फिर जान बचाने के लिए की मशक्कत; बांग्लादेश से लौटे भारतीय ने सुनाई आपबीती

पीआईए का इतिहास

गौरतलब है कि पीआईए कभी दुनिया की प्रमुख एयरलाइनों में शामिल थी, लेकिन वर्षों के खराब प्रबंधन और घाटे के कारण यह भारी कर्ज में डूब गई थी। अब निजी हाथों में आने के बाद उम्मीद है कि पीआईए का संचालन बेहतर होगा और यह फिर से मजबूत और लाभकारी एयरलाइन बन सकती है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें