फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सरकार ने दूसरी बार स्थगित किया सर्वदलीय सम्मेलन, तुर्की जाएंगे शहबाज शरीफ

Tue, 07 Feb 2023 08:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मरियम औरंगजेब ने ट्वीट में कहा, "शहबाज शरीफ की तुर्की यात्रा के कारण गुरुवार, 9 फरवरी को बुलाया गया सर्वदलीय सम्मेलन स्थगित किया जा रहा है, सहयोगियों के परामर्श से एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।"
विज्ञापन
पाकिस्तान में सर्वदलीय बैठक (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहरे आर्थिक संकट और आतंकवाद की लगातार बढ़ती घटनाओं से पाकिस्तान की शहबाज सरकार चारों ओर से घिर गई है। इस बीच, सरकार ने इन खतरों से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार सर्वदलीय सम्मेलन (एपीसी) को स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन


सर्वदलीय सम्मेलन पहले 7 फरवरी को होना था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और 9 फरवरी की तारीक तय की गई थी। लेकिन इसे भी स्थगित कर दिया गया है। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने सर्वदलीय सम्मेलन स्थगित होने के बारे में ट्वीट किया। मरियम ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को तुर्की में दुखद भूकंप के मद्देनजर एकजुटता दिखाने के लिए वहां जाएंगे। शरीफ के तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से भी मिलने की उम्मीद है।

मरियम औरंगजेब ने ट्वीट में कहा, "शहबाज शरीफ की तुर्की यात्रा के कारण गुरुवार, 9 फरवरी को बुलाया गया सर्वदलीय सम्मेलन स्थगित किया जा रहा है, सहयोगियों के परामर्श से एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।" सरकार ने पेशावर में एक मस्जिद के अंदर आत्मघाती हमले में सौ से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद पिछले सप्ताह सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाने का फैसला किया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान आतंकवाद की एक नई लहर की चपेट में है। सर्वदलीय सम्मेलन में आतंकवाद से निपटने की नीति में खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना की समीक्षा होने की उम्मीद है। 

साल 2014 में पाकिस्तानी तालिबान (तहरीक-ए-तालिबान) ने पेशवार के एक सैनिक स्कूल पर बड़ा हमला किया था। इस हमले में डेढ़ सौ छात्रों सह इसके बाद आतंकवाद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना को डिजाइन किया गया था। 
 
राष्ट्रीय कार्य योजना को साल 2014 में पाकिस्तानी तालिबान द्वारा पेशावर स्कूल हमले के बाद आतंकवाद को खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें 131 छात्रों सहित 150 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें