पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि अगले वित्तीय वर्ष (2019-20) के लिए उसके रक्षा बजट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे बिना किसी बदलाव के 1,15,25,350 लाख रुपये पर ही रखा गया है। हालांकि, सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक रक्षा व्यय में पिछले साल की तुलना में 4.5 फीसद की मामूली बढ़ोतरी हुई है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए रक्षा क्षेत्र का मूल आवंटन 1,10,03,340 लाख रुपये था, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,13,77,110 लाख रुपये कर दिया गया। इसमें 3.4 फीसदी वृद्धि हुई। इस तरह पिछले आवंटन की तुलना में 5,22,010 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है जो 4.5 फीसद है।
हालांकि, राजस्व राज्य मंत्री हम्माद अजहर ने मंगलवार को 2019-20 के अपने बजट भाषण में इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि रक्षा बजट बिना बदलाव के 1,15,25,350 लाख रुपये ही रहेगा।