पाकिस्तान के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने बताया कि सरकार ने पीटीआई की पार्टी प्रमुख इमरान खान से बातचीत मांग मान ली है। इस्लामाबाद की संसद में देश में राजनीतिक तनाव करने के लिए सकारात्मक परिणाम की आस में सरकार और पीटीआई के बीच हो रही बातचीत में इस पर सहमति बनी।
राजनीतिक विवादों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान सरकार अब विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख पूर्व पीएम इमरान खान से बातचीत के लिए तैयार हो गई है। पीटीआई से बातचीत के लिए बनी समिति के सदस्य और पाकिस्तान के सीनेटर इरफान सिद्दीकी ने बताया कि सरकार ने पीटीआई की पार्टी प्रमुख इमरान खान से बातचीत मांग मान ली है। इस्लामाबाद की संसद में देश में राजनीतिक तनाव करने के लिए सकारात्मक परिणाम की आस में सरकार और पीटीआई के बीच हो रही बातचीत में इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
इरफान सिद्दीकी ने कहा कि लोग देश में अराजकता और आर्थिक अस्थिरता की जगह शांति और लोकतांत्रिक मानदंड चाहते हैं। इसलिए यह बातचीत शुरू की गई है। हालांकि सरकार का इमरान खान के खिलाफ चल रहे न्यायिक मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले दौर की बातचीत दो जनवरी को होगी। इरफान ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि कोई भी बातचीत को लेकर सार्वजनिक तौर पर बयान नहीं देगा। हम बातचीत का तार्किक निष्कर्ष चाहते हैं, इसलिए हमने पीटीआई नेताओं से कहा है कि वे अपनी मांग चार्टर ऑफ डिमांड के रूप में पेश करें।
सिद्दीकी ने कहा कि सरकार पीटीआई की हर मांग पर आश्वासन नहीं दे सकती, लेकिन अगर वे अपनी मांग लिखित तौर पर देंगे तो उस पर विचार किया जाएगा। पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी से बातचीत को लेकर बनी सरकारी समिति में कई ऐसे वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं जो सांविधानिक और कानूनी मामलों के जानकार हैं। इरफान सिद्दीकी ने कहा कि सभी सदस्य पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी की मांगों के विकल्प पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
पीटीआई से वार्ता को लेकर मजलिस वहदत ए मुसलमीन के प्रमुख सीनेटर राजा नासिर अब्बास ने कहा मैंने सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक में कई सकारात्मक चीजें देखी हैं। अच्छी बातचीत के लिए इमरान खान और पीटीआई से वार्ता के लिए बैठक जरूरी थी। यह सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को दिखाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस वार्ता का पूरा लाभ उठाना चाहिए।