फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Reserve: पाकिस्तान में कैसे और कहां मिला सोने का भंडार, क्या इससे मिट सकती है पड़ोसी मुल्क की गरीबी?

Mon, 13 Jan 2025 03:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंधु नदी के इलाके में यह सोने का भंडार मिला है। सिंधु नदी दुनिया की सबसे पुरानी और लंबी नदियों में से एक है।
विज्ञापन
gold - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को कुछ राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। दरअसल पाकिस्तान में 28 लाख तोला यानी करीब 28 हजार किलो सोने का भंडार मिला है। इस सोने के भंडार की कीमत करीब 800 अरब पाकिस्तानी रुपये आंकी जा रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने यह दावा किया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान पंजाब के पूर्व खनन मंत्री का दावा
इब्राहिम हसन मुराद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'पंजाब के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने एक अहम खोज का खुलासा किया है। 28 लाख तोला सोना, जिसकी कीमत करीब 800 अरब पाकिस्तानी रुपये है, वह अटक के 32 किलोमीटर इलाके में मौजूद है। इसकी पुष्टि पाकिस्तान के भूगर्भीय सर्वे विभाग ने भी की है। इससे पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने का पता चलता है। रिसर्च के बाद 28 लाख तोला सोने के भंडार की पुष्टि हो गई है।'  

सिंधु नदी से मिला सोने का भंडार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंधु नदी के इलाके में यह सोने का भंडार मिला है। सिंधु नदी दुनिया की सबसे पुरानी और लंबी नदियों में से एक है। सिंधु नदी सभ्यता इसी के किनारे पनपी और इसका भारत और पाकिस्तान के इतिहास में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोने का जो भंडार सिंधु नदी क्षेत्र में मिला है, वह पहाड़ों में टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से हजारों-लाखों साल में प्राकृतिक रूप से तैयार हुआ है। यह सोना नदी के पानी के साथ बहकर गुरुत्वाकर्षण के चलते एक जगह विशेष पर इकट्ठा हो गया। इस पूरी प्रक्रिया को प्लेसर गोल्ड डिपॉजिट कहा जाता है। हालांकि पाकिस्तान की सरकार से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान इन दिनों भारी कर्ज से जूझ रहा है। पाकिस्तान के लोग महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं और आधारभूत जरूरतों के लिए भी जूझ रहे हैं। आईएमएफ से कर्ज लेने के लिए पाकिस्तान की सरकार काफी दिनों से कोशिश कर रही है। अब सोने का भंडार मिलने से पाकिस्तान को गरीबी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें