फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को यूएई से मिली 'खैरात', आर्थिक परियोजनाओं के लिए मांगी थी मदद

Fri, 03 Jan 2020 02:59 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान यूएई संबंध - फोटो : social media
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान में छोटे एवं मझोले उद्यमों के विकास के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्त सलाहकार ने यह जानकारी दी। अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के पाकिस्तान दौर के एक दिन बाद यह घोषणा की गई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस पूंजी का उपयोग छोटे व्यवसायों को बढ़ाने और रोजगार सृजन में किया जाएगा। यह सहायता दोनों देशों के बीच बढ़ती मैत्री और आर्थिक संबंधों का प्रमाण है।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक अल नाहयान ने उद्यम विकास खलीफा कोष (केएफईडी) से पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर आवंटित करने का निर्देश दिया है। यह पाकिस्तान सरकार को स्थिर और संतुलित अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के दौरान प्रिंस नाहयान ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और दोनों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें