पाकिस्तान पुलिस ने पूर्वी पंजाब प्रांत में एक शादी घर में नाबालिगों का यौन शोषण करने वाले गिरोह को साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चारों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पाकिस्तान पुलिस ने पूर्वी पंजाब प्रांत में एक शादी घर में नाबालिगों का यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को साहीवाल जिले से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी उमर दराज ने बताया कि चारों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन और यूएसबी ड्राइव से 46 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं, जिनसे कथित तौर पर यह संकेत मिलते हैं कि संदिग्धों ने आठ से 12 वर्ष के लड़कों के साथ कुकर्म किया है।
उन्होंने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का एक सदस्य शहर के मुख्य बस टर्मिनल में विक्रेता है। वह ऐसे बच्चों को लालच देता था, जो या तो घरों से भागे होते थे या फिर भीख मांगते थे। सुबूत बताते हैं कि इस अपराध में और भी लोग शामिल हैं।