फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में आतंकी हमले में 4 सैनिकों की मौत, 8 हुए घायल

Wed, 02 Jun 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, पहली घटना में आतंकियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाया उसके साथ ही उन्होंने पीर इस्माइल जियारत के पास चौकी को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलूचिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाकिस्तान की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया और इसके बाद आईईडी ले जा रहे सुरक्षा कर्मियों के वाहन को निशाना बनाया। इस हमलों में अर्धसैनिक बल के चार सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, पहली घटना में आतंकियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर के सैनिकों को निशाना बनाया। उन्होंने पीर इस्माइल जियारत के पास चौकी को भी निशाना बनाया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए और आठ घायल हुए हैं जबकि चार सैनिकों की मौत हुई और छह घायल हो गए। वहीं, तुर्बत में एक अन्य घटना में आतंकियों ने फ्रंटियर कोर के एक वाहन को निशाना बनाया, जो आईईडी ले जा रहा था। इस घटना में दो सैनिक घायल हो गए।

पाक सेना ने कहा कि देश विरोधी ताकतों के समर्थन से दुश्मन ताकतों द्वारा किए गये ऐसे कायराना कृत्यों के जरिए बलूचिस्तान में कड़ी मशक्कत से कायम की गई शांति एवं समृद्धि को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक होटल की पार्किंग में धमाका हुआ था। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग घायल हुए थे। बलूच राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े चरमपंथी प्रांत में सुरक्षा बलों पर नियमित रूप से हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें