फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या, मस्जिद के बाहर वारदात को दिया गया अंजाम

Sat, 15 Oct 2022 10:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने बताया कि खारन इलाके में मस्जिद के बाहर पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद नूर मेस्कनजई पर गोलियां चलाई गईं। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद नूर मेस्कनजई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में बलूचिस्तान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार की है। जानकारी के मुताबिक, उन पर हमला तब हुआ जब वह शुक्रवार की नमाज अदा करके मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। 

विज्ञापन


खारन के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने बताया कि खारन इलाके में मस्जिद के बाहर पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद नूर मेस्कनजई पर गोलियां चलाई गईं। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बलूचिस्तान के सीएम ने की निंदा
पूर्व जज की हत्या की घटना की निंदा करते हुए बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मरी अब्दुल कुदूस ने कहा कि उनकी सेवाएं अविस्मरणीय थीं। उन्होंने कहा, शांति के दुश्मन अपने कायरतापूर्ण हमलों से देश को डरा नहीं सकते। उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश को एक निडर जज बताया। वहीं क्वेटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजमल खान कक्कड़ ने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस दौरान उन्होंने घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें