फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक विदेश मंत्री बोले- हम मूर्खों के स्वर्ग में न रहें, दुनिया में पाक-कश्मीरी 370 मुद्दे को उठाएं

Tue, 13 Aug 2019 02:51 PM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत अपनी हदें पार करे तो युद्ध की तरफ बढ़ा जाए 
  • हमें मान लेना चाहिए कि कश्मीरियों और पाकिस्तानियों के साथ कोई नहीं खड़ा है
  • मोदी यूएन जाएं को कश्मीरियों और पाकिस्तानियों को उसके मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाक में इमरान सरकार के नेता इस मामले पर तरह तरह के बयान दे रहे हैं। पहले खुद इमरान खान ने पुलवामा जैसे हमले की धमकी दी थी, तो वहीं अब उनके विदेश मंत्री मेहमूद कुरैशी सहित अन्य नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि कश्मीर मामले में उन्होंने अपनी हार मान ली है। 
विज्ञापन




कुरैशी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र परिषद में भी हमें समर्थन मिलना मुश्किल है। हमें मूर्खों के स्वर्ग में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मान लेना चाहिए कि कश्मीरियों और पाकिस्तानियों के साथ कोई नहीं खड़ा है। 



उन्होंने दुनियाभर में रह रहे पाक और कश्मीरी नागरिकों से 370 के मुद्दे को उठाने की अपील की है। ताकि दुनिया को पता चले की कश्मीरी क्या चाहते हैं। कुरैशी ने कहा कि जब भी मोदी यूएन जाएं को कश्मीरियों और पाकिस्तानियों को उसके मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए, इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। मुजफ्फराबाद में बकरीद की नमाज पढ़ने के दौरान उन्होंने यह बातें कही हैं। वहीं पाकिस्तान के राजनयिक रहे अब्दुल बासित ने कहा कि यदि भारत हद पार करे तो युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें