फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु हथियारों पर राजनाथ सिंह के बयान से बिफरा पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दिया ये बयान

Sat, 17 Aug 2019 05:18 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परमाणु हथियारों को लेकर दिए गए बयान को लेकर पाकिस्तान बिफर गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसे गैर-जिम्मेदारानाऔर दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि भारतीय रक्षा मंत्री के बयान का अर्थ और समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारत के गैर जिम्मेदाराना और युद्धकारी रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधी क्षमता बरकरार रखेगा। 

क्या कहा था राजनाथ ने 

राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत हमेशा से परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं की नीति पर कायम रहा है लेकिन भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। राजनाथ का यह बयान पोकरण दौरे के बाद आया जहां भारत ने 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते परमाणु परीक्षण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें