फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कोविड-19 से जीती जंग, ट्वीट कर कही यह बात

Sat, 18 Jul 2020 07:21 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी कोरोना वायरस की बीमारी को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के दो सप्ताह बाद कुरैशी फिर से अपने काम में सक्रिय हो गए हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आपकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं भाग्यशाली हूं कि कोविड के बाद आज (शुक्रवार) कार्यालय में वापसी कर रहा हूं। इस दौरान उन्होंने महामारी से निपटने में पाकिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता और समर्पण भावना की सराहना करता हूं। मैं आपको सलाम करता हूं। कुरैशी ने तीन जुलाई को बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये है। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 2,085 और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद शुक्रवार को मामलों की संख्या 2,59,999 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 49 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 5,475 हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें