फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: विदेशी मेहमानों के स्वागत में रेड कार्पेट पर फिसले पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 29 Mar 2026 03:15 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार रेड कार्पेट पर फिसल गए। सऊदी और मिस्र के मंत्रियों का स्वागत करते समय यह हादसा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर फिसले। - फोटो : Amar Ujala Graphics/ X (@Nargis_Bano78)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ एक अनएक्सपेक्टेड और हास्यास्पद पल सामने आया। विदेश मंत्री जब सऊदी अरब और मिस्र के विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, तभी वह रेड कार्पेट पर फिसलकर गिर गए। घटना के दौरान उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि डार जैसे ही विदेशी मेहमानों की ओर बढ़ते हैं, अचानक संतुलन खो देते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं। घटना के तुरंत बाद डिप्टी पीएम ने संभलते हुए स्वागत समारोह जारी रखा और सभी मेहमानों का सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।
 
ईरान युद्ध के बीच शांति स्थापित करने की पहल
हाल ही में ईरान युद्ध से उत्पन्न तनाव का असर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है। पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता और सरकारों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में कई देश इस स्थिति को स्थिर करने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में पाकिस्तान ने खुद को शांति स्थापित करने वाला देश साबित करने की कोशिश की। इस उद्देश्य से इस्लामाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्री शामिल हुए। बैठक का मकसद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करना और वैश्विक व्यापार एवं ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को नियंत्रित करना बताया गया।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें