फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मस्जिद से गिरफ्तार किए गए आईएस के पांच आतंकी

Wed, 07 Apr 2021 06:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लाहौर

सार

  • पांचों आतंकी मस्जिद में लोगों को घृणा फैलाने वाला साहित्य बांट रहे थे और उनसे चंदा जमा कर रहे थे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने एक मस्जिद से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी पंजाब राज्य में दबोचे गए ये आतंकी इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी संगठन के सदस्य हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पांचों आतंकी मस्जिद में लोगों को घृणा फैलाने वाला साहित्य बांट रहे थे और उनसे चंदा जमा कर रहे थे।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के आतंक निरोधी विभाग (सीटीडी) को लाहौर की रक्षा आवासीय प्राधिकरण में भट्टा चौक के करीब एक मस्जिद में दाएश (द आईएसआईएस) के सदस्यों की मौजूदगी की पक्की सूचना मिली थी। सीटीडी ने छापा मारकर पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीटीडी प्रवक्ता के मुताबिक, इन आतंकियों की पहचान नजीफउल्लाह, जिया उर रहमान, मुहम्मद इश्तियाक, अब्दुल रहमान बट और मलिक काशिफ के तौर पर की गई है। इनके कब्जे से 40 प्रतिबंधित किताबें, जुटाया गया चंदा और दाएश की दो रसीद बुक बरामद की गई हैं। रसीद बुक पर दाएश का लोगो छपा था। जब्त किताबों में ओसामा बिन लादेन पर लिखी गई एक किताब की 15 प्रतियां हैं। पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें