एसएसपी (दक्षिण) असद रजा ने कहा कि हमलावर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लिनिक में मरीज होने का नाटक करते हुए घुसे। हमले के शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। एक महिला समेत दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान के कराची में डेंटल क्लीनिक में फायरिंग की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। घटना में दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी (दक्षिण) असद रजा ने कहा कि हमलावर कराची के सदर इलाके में स्थित क्लिनिक में मरीज होने का नाटक करते हुए घुसे। हमले के शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। एक महिला समेत दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमले के शिकार हुए लोगों की पहचान रोनिल्ड रायमंड चॉ (25), मार्गेड (72) और रिचर्ड (74) के रूप में हुई है। दोनों घायलों के पेट में गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है।