फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : चरमपंथी इस्लामी नेता साद रिजवी गिरफ्तार, सरकार को दी थी धमकी

Mon, 12 Apr 2021 10:18 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, लाहौर।

सार

रिजवी ने सरकार को धमकी देते हुए कहा था कि अगर पैगंबर मुहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सरकार को धमकी देने वाले चरमपंथी इस्लामी राजनीतिक दल के नेता साद रिजवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रिजवी ने एक दिन पहले की प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार को धमकी दी थी।

विज्ञापन


रिजवी ने सरकार को धमकी देते हुए कहा था कि अगर पैगंबर मुहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे। लाहौर पुलिस के प्रमुख गुलाम मोहम्मद डोगर ने बताया कि रिजवी को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

रिजवी ने कहा कि सरकार ने प्रतिबद्धता जताई थी कि फ्रांस में पैगंबर के चित्र प्रकाशित करने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को 20 अप्रैल से पहले देश के बाहर निकाल दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि उसने केवल इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी। डोगर ने गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


रिजवी के समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सोमवार को उन्होंने लाहौर की कुछ सड़कें अवरुद्ध कर दीं जिसके बाद सरकार ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। रिजवी के पिता खादिम हुसैन रिजवी के आकस्मिक निधन के बाद साद रिजवी तहरीक ए लबैक पाकिस्तान पार्टी का नेता बन गया था।

रिजवी के समर्थक, देश के ईशनिंदा कानून को रद्द नहीं करने के लिए सरकार पर दबाव बनाते रहे हैं। पार्टी चाहती है कि सरकार फ्रांस के सामान का बहिष्कार करे और फरवरी में रिजवी की पार्टी के साथ हस्ताक्षरित करारनामे के तहत फ्रांस के राजदूत को देश से बाहर निकाले। एपी यश नरेश नरेश 1204 2153 लाहौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें