फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारत की कार्रवाई से झल्लाया पाकिस्तान, भारतीय उच्चायोग के स्टाफ को किया निष्कासित

Thu, 22 May 2025 11:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में एक अधिकारी दानिश को तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दानिश के तार ही जासूसी के आरोप में पकड़ी गई भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पंजाब और हरियाणा से गिरफ्तार कई जासूसों से जुड़े पाए गए हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग - फोटो : MEA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित करने का एलान किया। पाकिस्तान ने यह कार्रवाई भारत की कार्रवाई के विरोध में की। भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के एक स्टाफ को अवांछित घोषित करते हुए निष्कासित कर दिया था। भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का फरमान सुनाया था। भारत की कार्रवाई से झल्लाया पाकिस्तान भी अब बिना किसी ठोस सबूत के भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन


भारत ने 13 मई को भी पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को किया था निष्कासित
इससे पहले 13 मई को भी भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को अवांछित घोषित करते हुए निष्कासित कर दिया था। इन अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगे हैं। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में एक अधिकारी दानिश को तो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दानिश के तार ही जासूसी के आरोप में पकड़ी गई भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पंजाब और हरियाणा से गिरफ्तार कई जासूसों से जुड़े पाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Mining: ट्रम्प प्रशासन महत्वपूर्ण खनिजों के समुद्र तल से खनन के लिए पट्टे बेचने पर करेगा विचार, विरोधी भड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में छिड़ा संघर्ष
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के शहरों को निशाना बनाते हुए हमले किए, लेकिन भारत ने उन हमलों को रोक दिया।  जिसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का नाकाम प्रयास किया। भारतीय पक्ष ने पाकिस्तानी कार्रवाइयों का कड़ा जवाब दिया। 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्षविराम हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें