फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में पूर्व पीएम इमरान खान पर आरोप तय, जेल में ही हुई मामले की सुनवाई

Mon, 23 Oct 2023 12:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

इमरान ने पिछले साल मार्च में कथित तौर पर अमेरिका को पाकिस्तान के दूतावास द्वारा भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल (साइफर) को लीक किया था। इसी मामले में उन पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने देश के गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने से जुड़े साइफर मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप तय किए गए हैं। इमरान के साथ पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर भी इस मामले में आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इमरान ने पिछले साल मार्च में कथित तौर पर अमेरिका को पाकिस्तान के दूतावास द्वारा भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल (साइफर) को लीक किया था। इसी मामले में उन पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और इस साल अगस्त में उन्हें गिरफ्तार किया गया। इमरान ने उक्त दस्तावेज का इस्तेमाल यह बताने के लिए किया था कि उनकी सरकार को विदेशी साजिश के तहत गिराया गया था।

मामले की सुनवाई रावलपिंडी की अदियाला जेल में विशेष अदालत के न्यायाधीश अबुल हसनत जुल्करनैन ने की। हालांकि, इमरान और कुरैशी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें