फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में पाकिस्तान की नापाक हरकत, ओमान की राजकुमारी के नाम पर फैलाया झूठ

Fri, 24 Apr 2020 05:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड न्यूज, मस्कट।
विज्ञापन
ओमान की राजकुमारी सय्यैदा मोना बिंत फहद अल सैद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से करीब-करीब हर देश गुजर रहा है। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसका भारत के खिलाफ दुष्प्रचार जारी है। पाक ने अब ओमान की राजकुमारी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर भारत के खिलाफ नफरत भरे उल्टे-सीधे पोस्ट किए हैं।

विज्ञापन


पोस्ट में यहां तक लिखा है कि ओमान ने कहा है कि सभी भारतीयों को वह अपने देश से बाहर निकाल देगा। पैरोडी अकाउंट से किया गया यह ट्वीट इतना वायरल हुआ कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इसे सच मानकर बयान तक दे डाला।

राजकुमारी ने दी सफाई
दरअसल, इस हरकत के पीछे पाकिस्तान आर्मी का दिमाग बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जब ट्रोलिंग बढ़ गई तो ओमान राजकुमारी सय्यैदा मोना बिंत फहद अल सैद खुद सामने आईं। उन्होंने बयान जारी कर अपने ऑफिशियल अकाउंट के बारे में जानकारी दी और साथ ही कहा कि कथित तौर पर उनका बताया जा रहा अकाउंट असल में फर्जी है और उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


राजकुमारी ने कहा कि मेरे एक फर्जी अकाउंट के जरिए एक विवादित पोस्ट पब्लिश की गई है, मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसी चीजें ओमानी समाज को मंजूर नहीं है। मैं फिर कन्फर्म करती हूं कि मैं सोशल मीडिया पर केवल @hhmonaalsaid (इंस्टाग्राम) औरा @MonaFahad13 (Twitter) के जरिए मौजूद हूं। इधर, ओमान में भारत के राजदूत मुनु महावर ने राजकुमारी को इस बयान को जारी करने पर शुक्रिया कहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

क्या थी वो नापाक हरकत

असल में पाक आर्मी के स्क्रीन नेम वाले अकाउंट का यूजरनेम @pak_fauj से बदलकर @SayyidaMona कर दिया गया था। इसके बाद राजकुमारी की तस्वीर लगाकर बायो में ओमान की राजकुमारी लिखा गया और साथ में पैरोडी भी लिखा गया ताकि ट्वीटर की नीति के अनुसार खाते के बंद होने या रोक लगाए जाने से बचा जा सके।

इसके बाद इस ट्वीटर अकाउंट से भारत के खिलाफ एक ट्वीट किया गया। यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हुआ, क्योंकि इसमें भारतीयों को ओमान से निकालने की बात कही गई थी। @pak_fauj के पुराने ट्वीट्स देखने पर पता चलता है कि यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए बनाया गया ट्वीटर हैंडल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें