फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आम चुनाव से पहले तीन नई राजनीतिक पार्टियों को मिली मान्यता, कुल संख्या 170 के पार

Sat, 12 Aug 2023 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेता विपक्ष राजा रियाज से कहा है कि वह जल्द कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति करें।
विज्ञापन
इमरान खान और शहबाज शरीफ(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव होने हैं। पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच खबर आई है कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तीन नई राजनीतिक पार्टियों को मान्यता दी है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर आई है। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि जिन तीन नई पार्टियों को मान्यता दी गई है, उनमें हिसार मुस्लिम पार्टी, अपनी पार्टी पाकिस्तान और हक दो तहरीक बलूचिस्तान का नाम शामिल है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में चुनाव से पहले परिसीमन कराने की तैयारी
पाकिस्तानी चुनाव आयोग का कहना है कि अब देश में कुल मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों की संख्या 171 हो गई है। पाकिस्तान में 2023 में जनसंख्या गणना हुई है, जिसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी करने की भी मांग हो रही है। इस पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों, सचिव स्तर के अधिकारियों और कानून के जानकारों की साथ बैठक हुई। जल्द ही इस पर फैसला होगा कि परिसीमन होगा या नहीं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेता विपक्ष राजा रियाज से कहा है कि वह जल्द कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति करें। इसे लेकर दोनों नेताओं की पहले भी मुलाकात हो चुकी है और जल्द ही फिर एक दौर की बैठक होनी है, जिसमें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

नौ अगस्त को नेशनल असेंबली हुई भंग
बता दें कि पाकिस्तान की सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति अल्वी ने तय समय से तीन दिन पहले यानी नौ अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग कर दिया। अब पाकिस्तानी संविधान के प्रावधानों के अनुसार, 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को आम चुनाव कराने होंगे। आम चुनाव के नतीजे आने तक कार्यवाहक सरकार सत्ता संभालेगी। केयरटेकर प्रधानमंत्री के लिए पाकिस्तान के पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और बलूचिस्तान से निर्दलीय सांसद असलम भूटानी के नाम की चर्चा है। पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार नीतिगत फैसले नहीं ले पाएगी और ना ही अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर कोई बातचीत कर पाएगी। कार्यवाहक सरकार सिर्फ देश को नियमित रूप से चलाने का काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें