फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Earthquake: पहलगाम पर भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में कांपी धरती, लगे 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

Wed, 30 Apr 2025 10:27 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद पाकिस्तान में फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हैं। तनाव और दहशत के माहौल में पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके लगने की खबर है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में रात करीब 9.58 बजे धरती कांपी। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। खबर लिखे जाने तक जानमाल की क्षति की खबर नहीं है। किसी तरह के बड़े आर्थिक नुकसान की सूचना भी नहीं है। पाकिस्तान में 19 अप्रैल को भी लगे भूकंप के झटके
विज्ञापन

इससे पहले बीते 19 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

स्थानीय लोगों में दहशत
इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों सहित पाकिस्तान के एक बड़े क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटके खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर, बाजौर, मलकंद, नौशेरा, दीर बाला, शबकादर और मोहमंद क्षेत्रों से आए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nepal Earthquake: तीन मिनट में दो बार नेपाल में आया 5.2 और 5.5 तीव्रता का भूकंप; उत्तर भारत में भी लगे झटके

भूकंप के दौरान क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

यदि आप घर के अंदर हों
  • आप यदि घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं, किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें या तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं।
  • यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं।
  • किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रुककर अपने आपको बचाएं।
  • सीसे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो (जैसे लाइटिंग फिक्सचर्स या फर्नीचर), से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- Myanmar Earthquake: विनाशकारी भूकंप में अब तक 144 की मौत, 730 से अधिक घायल; एक ही दिन में छह बार कांपी धरती
विज्ञापन


यदि आप घर के बाहर हों
  • यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहां से आप न हिलें। इसके साथ ही बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें।
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं।  
संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें