फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के बड़बोले मंत्री फवाद चौधरी की छिन सकती है कुर्सी, लटकी अयोग्यता की तलवार

Fri, 13 Sep 2019 04:05 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • संपत्ति छिपाने के मामले में  चुनाव आयोग, कानून मंत्रालय को नोटिस जारी 
  • अदालत ने मंत्रालय और आयोग से मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीबोगरीब बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले इमरान सरकार के बड़बोले मंत्री फवाद चौधरी की कुर्सी छिन सकती है। चौधरी पर अयोग्यता की तलवार लटक रही है। पाकिस्तान के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री पर अपनी संपत्ति छिपाने का आरोप है।

विज्ञापन


इस सिलसिले में दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग और कानून मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मंत्रालय और आयोग से जवाब मांगा है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान के करीबी मंत्री चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन पत्र जमा करते वक्त अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं की है। याचिकाकर्ता के वकील ने हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि चौधरी ने झेलम स्थित अपनी जमीनों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
विज्ञापन


वकील ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अतहर मिनल्लाह से आग्रह किया कि संघीय मंत्री को अयोग्य घोषित किया जाए। इस पर चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि क्या राजनीतिक मामलों में अदालत दखल कर सकती है।

इसके जवाब में वकील ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और इमरान की सत्तारूढ़ पार्टी पीटीआई के वरिष्ठ नेता जहांगीर खान को इसी आधार पर अयोग्य घोषित किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें