पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर एक बार फिर से चीन का राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पूरे पाकिस्तान राष्ट्र की ओर से, मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं।
पाकिस्तान का चीन प्रेम एक बार फिर रविवार को ऊभर कर सामने आया है। दरअसल, शी जिनपिंग को एक बार फिर से चीन के राष्ट्रपति के रूप में चुन लिया गया है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के 20वें अधिवेशन के समापन के ठीक बाद इसका एलान हुआ। जिनपिंग को पार्टी का महासचिव भी चुना गया है। चीन में इस पद के लिए चुने जाने वाला नेता ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का कमांडर भी रहता है। वहीं, उनके द्वारा तीसरा कार्यकाल हासिल किए जाने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ ने दी बधाई
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर एक बार फिर से चीन का राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , "पूरे पाकिस्तान राष्ट्र की ओर से, मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं। यह उनके कुशल नेतृत्व और लोगों की सेवा करने के लिए अटूट समर्पण के लिए एक शानदार उपलब्धि है।' गौरतलब है कि पाकिस्तान के पीएम उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सबसे पहले शी जिनपिंग को बधाई दी।
दुनिया को चीन की जरूरत: जिनपिंग
मीडिया से बात करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि दुनिया को चीन की जरूरत है। शी ने कहा कि चीन दुनिया के बिना विकसित नहीं हो सकता और दुनिया भी चीन के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। इसलिए हमें अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। दुनिया में हमारे योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
हमने दो चमत्कार किए: जिनपिंग
सुधार और खुलेपन की दिशा में 40 से अधिक वर्षों के अथक प्रयासों के बाद, हमने दो चमत्कार किए हैं - तेजी से आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमने हमारे लोगों के विश्वास को जीतने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रदर्शन में लगन से काम करने का वादा किया।
चीन-पाकिस्तान साथ मिलकर करने वाले हैं परियोजनाओं पर काम
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के अलावा दोनों देश तीन नई परियोजनाओं को संयुक्त रूप से शुरू करने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, इसको लेकर दोनों के बीच सहमति भी बन चुकी है। बीजिंग में चाइना इकोनॉमिक नेट (CEN) में बोलते हुए चीन में पाकिस्तान के राजदूत मोइनुल हक ने इसकी घोषणा की थी। ये तीनों नई परियोजनाएं कृषि, स्वास्थ्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से जुड़ी होंगी।
अगले महीने बीजिंग की यात्रा करेंगे शहबाज
पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि इन परियोजनाओं की औपचारिक शुरुआत अगले महीने में हो सकती है। दरअसल, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ अगले महीने चीन की यात्रा करने वाले हैं।