फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : लंगर उखड़ने से कराची के सीव्यू तट पर फंसा मालवाहक जहाज

Sat, 24 Jul 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कराची

सार

  • हांगकांग कंपनी के स्वामित्व वाला ‘एमवी हेंग टोंग’ पोत 98 मीटर लंबा व 20 मीटर चौड़ा
  • मालवाहक पोत शंघाई से जा रहा था तुर्की के इस्तांबुल
विज्ञापन
कराची के समुद्री तट पर फंसा मालवाहक जहाज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के व्यावसायिक शहर कराची के सीव्यू समुद्र-तट के पास एक मालवाहक पोत खराब मौसम के चलते लंगर उखड़ जाने के कारण तट के करीब आ गया।

विज्ञापन


हांगकांग की एक कंपनी के स्वामित्व वाला ‘एमवी हेंग टोंग’ पोत 98 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है और इसकी क्षमता 3,600 डैडवेट टनेज (डीडब्ल्यूटी) है। इसका निर्माण 2010 में हुआ था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह तक इस पोत को हटाया नहीं जा सका है। कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के एक अधिकारी ने बताया कि मालवाहक पोत शंघाई से तुर्की के इस्तांबुल जा रहा था और कराची बंदरगाह में पूरी तरह प्रवेश करने से पहले ही इसका लंगर उखड़ गया और यह किनारे जा लगा। अधिकारी के मुताबिक, केपीटी ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) को जानकारी दी लेकिन वह भी ज्यादा मदद नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें