फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan By-Election: शुरुआती रुझानों में पीएमएल-एन आगे, पंजाब में हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:30 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहा। उप चुनाव में पाकिस्तान लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित प्रमुख राजनीतिक दलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के रविवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुए। शुरुआती रुझानों की मानें तो नवाज शरीफ की पीएमएल-एन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन कई सीटों पर आगे चल रही है। उपचुनाव में 21 राष्ट्रीय और प्रांतीय निर्वाचन सीटों के लिए मतदान हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब और बलूचिस्तान के कुछ जिलों में कड़ी सुरक्षा की गई थी। इस दौरान इंटरनेट को भी निलंबित किया गया था। गौरतलब है कि पंजाब की मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही डेटा निलंबित करने के लिए संघीय सरकार से अनुरोध किया था।

मतदान समाप्त होने के बाद गिनती शुरू 

विज्ञापन

पाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहा। उप चुनाव में पाकिस्तान लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित प्रमुख राजनीतिक दलों ने भाग लिया। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल के मौलाना फजलुर रहमान ने चुनाव का बहिष्कार किया। मतदान समाप्त होने के बाद गिनती शुरू हुई तो निजी समाचार चैनलों ने अनौपचारिक नतीजे प्रसारित करना शुरू कर दिया। पूर्ण आधिकारिक नतीजे देर रात तक सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद थी।

इन सीटों पर यह पार्टी आगे
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की दो नेशनल असेंबली सीटों पर पीएमएल-एन के उम्मीदवार आगे हैं तो वहीं सिंध की एक सीट पर पीपीपी आगे चल रही है। वहीं, खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) की एक सीट पर एसआईसी उम्मीदवार आगे चल रहा है। वहीं, प्रांत की दूसरी सीट से एक स्वतंत्र उम्मीदवार आगे चल रहा है।  पीएमएल-एन बलूचिस्तान की एक सीट पर आगे है। वहीं, बलूचिस्तान नेशनल पार्टी का उम्मीदवार प्रांत की दूसरी सीट पर आगे है।

पंजाब में हुई हिंसा, करीब एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कड़ी कानून व्यवस्था बनाए जाने के बावजूद पंजाब प्रांत में मतदान के दौरान झड़पों में करीब एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसमे कई लोग घायल हो गए। पंजाब के नारोवाल, शेखपुरा और रहीम यार खान में हिंसक झड़पें हुईं हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें