फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, आग लगने से यात्री बस पलटी, 13 लोगों की मौत

Sun, 27 Sep 2020 09:56 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान में यात्री बस में आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक यात्री बस आग लगने के बाद वह पलट गई जिससे उसमें सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस और बचाव अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद से कराची जा रही एक तेज रफ्तार बस सड़क से फिसल गई और उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि नूरियाबाद इलाके के पास हुए इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिरीक्षक (मोटरवे पुलिस) डॉ आफताब पठान ने मीडिया को बताया कि बस में 22 यात्री सवार थे। उनमें से कई यात्री बस के अंदर फंस गए और आग की चपेट में आ गए। जो लोग बस से निकलने में सफल रहे या जिन्हें बस से निकाला गया, वे सभी जख्मी हालत में हैं।


उन्होंने कहा कि इनमें से पांच की हालत गंभीर है। अधिकारी बस के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, यह दुर्घटना हैदराबाद से 60 किलोमीटर दूर हुई और दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें