पाकिस्तान के कराची में सोमवार शाम भीषण बम धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह ब्लास्ट कराची की एमए जिन्ना रोड पर मेमन मस्जिद के पास बॉम्बे बाजार में हुआ। पाकिस्तान के समा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कम से कम एक महिला की मौत हो गई है और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।