फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की अपनी ढपली अपना राग : भारत पर लगा रहा युद्ध जैसे हालात बनाने का आरोप

Fri, 09 Aug 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अलग ही राग छेड़ते हुए भारत पर पुलवामा आतंकी हमले के बाद के जैसे ‘युद्ध के हालात’ बनाने का आरोप लगाया है। खान ने कहा कि भारत कश्मीर मुद्दे से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रहा है।

विज्ञापन


खान ने गुरुवार को दावा किया कि भारत पुलवामा की घटना के बाद जैसे हालात बनाने की कोशिश कर सकता है ताकि वह घाटी में हो रहे घटनाक्रम से दुनिया का ध्यान भटका सके। उन्होंने कहा, ‘खतरा वास्तविक है। हमें इस तरह की स्थिति पर जवाब देना होगा और हमने इसी तरह से दुनिया में देशों के बीच युद्ध शुरू होते हुए देखा है।’ 

‘युद्ध जैसी स्थिति’ वाली खान की टिप्पणी के संबंध में जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से दिल्ली में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए यह नई वास्तविकता देखने और भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करने का समय है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता की पेशकश से भारत ने कश्मीर के विशेष दर्जे पर तेजी से कदम उठाया। खान ने कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है लेकिन पाकिस्तान को दुनिया को यह बताने की जरूरत है कि कश्मीर में क्या चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें