फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में 20 पुलिसकर्मियों का अपहरण: हाईवे पर बस रोकी, फिर दिया वारदात को अंजाम, किसने ली जिम्मेदारी?

Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कराची।

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को हथियारबंद लोगों ने बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया। चालक और तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। सुरक्षा बलों ने प्रशिक्षुओं की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। अब तक किसी ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में पुलिस के साथ ही कांड! - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लोगों ने 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया। घटना शनिवार को घटी। पुलिस के मुताबिक, सभी प्रशिक्षु कलात जिले के एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहे थे। वे सप्ताहांत की छुट्टी में घर जा रहे थे। तभी मस्तुंग के पास क्वेटा-कराची हाईवे पर हथियारबंद लोगों ने उनकी बस रोक ली।
विज्ञापन


चालक और तीन नागरिकों को छोड़ा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने बस के चालक को वाहन अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर किया। बाद में चालक और बस में सवार तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। लेकिन 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को हमलावर अपने साथ ले गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अलगाववादी संगठनों और टीटीपी के खिलाफ अभियान जारी
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों और प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को निशाना बनाया जा रहा है। ये अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जुलाई में 27 पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत
बलूचिस्तान में इससे पहले भी बड़े हमले हो चुके हैं। जुलाई में आतंकियों ने प्रांत में कम से कम तीन जगहों पर हमले किए थे। इनमें जियारत के मांगी बांध स्थित पुलिस चौकी पर हुआ हमला भी शामिल था। आतंकियों ने पहले नौ पुलिसकर्मियों की हत्या की। इसके बाद 18 अन्य पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया। इस हमले में कुल 27 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। बाद में सभी 18 अगवा पुलिसकर्मियों के शव जियारत के पास जरघून के पहाड़ी इलाके में मिले थे।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंधों से खींचे हाथ: जेलेंस्की बोले- अब भी बड़ा मौका; यूक्रेन के सामने क्या चुनौती?

पिछले महीने 23 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
पिछले महीने कलात में हाईवे पर स्थित एक चौकी से 23 लोगों का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। इस दौरान पांच आतंकियों को मार गिराया गया। साथ ही, अपहृत सभी 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।
विज्ञापन


बलूचिस्तान में बढ़ रही हैं अपहरण की घटनाएं
अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों से हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। यहां नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है। अपहरण की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इन घटनाओं को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं। फिलहाल 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें