फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में हुए दो हादसों में कम से कम 16 लोगों की मौत, 45 अन्य जख्मी

Sun, 16 Feb 2025 08:06 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद (पाकिस्तान)

सार

Pakistan: सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद कस्बे के पास वैन के ट्रेलर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में, पाकिस्तान के पंजाब के बुरेवाला इलाके के 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना खैरपुर जिले के रानीपुर के पास हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अखबार डॉन ने बताया है कि लाल शाहबाज कलंदर के उर्स से पहले पाकिस्तान के सिंध के सेहवान शहर की ओर जा रहे वाहनों की दो दुर्घटनाओं में शनिवार को कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद कस्बे के पास वैन के ट्रेलर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में, पाकिस्तान के पंजाब के बुरेवाला इलाके के 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना खैरपुर जिले के रानीपुर के पास हुई।

विज्ञापन


काजी अहमद स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) वसीम मिर्जा ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और कहा है कि यह दुर्घटना काजी अहमद के पास अमरी रोड पर हुई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जा ने कहा कि श्रद्धालुओं को लेकर वैन जामशोरो जिले के सेहवान शहर में लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह की ओर जा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "तेज़ रफ़्तार वैन ने पहले एक गधा गाड़ी को टक्कर मारी, उसके बाद सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हुई।" मिर्जा के अनुसार, बचाव दल और पुलिस पहले मौके पर पहुँची और दो शवों और घायल लोगों को काजी अहमद तालुका अस्पताल ले गई। वसीम मिर्जा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को नवाबशाह स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज फॉर विमेन में रेफर किया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


खैरपुर के डिप्टी कमिश्नर अहमद फवाद शाह ने बताया कि बुरेवाला से आ रही एक स्थानीय बस रानीपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे एक रिक्शा से टकरा गई। शाह के अनुसार, ड्राइवर ने शायद रिक्शा को बचाने की कोशिश की होगी। अहमद फवाद शाह ने बताया कि इस दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि रिक्शा में बैठे लोग भी हताहत हुए हैं या नहीं। मृतकों और घायलों को इलाज के लिए तीन अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया, जिनमें ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र (आरएचसी) हिंगोरजा और रानीपुर के अलावा गंबाट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड साइंसेज (जीआईएमएस) खैरपुर शामिल हैं।

एसएसपी खैरपुर तौहीद मेमन ने बताया कि बस रिक्शा से टकराने के बाद पलट गई। उन्होंने कहा, "सभी मृतक और घायल बुरेवाला से आए थे और कलंदर के उर्स में शामिल होने के लिए सेहवान जा रहे थे।" उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और उसके बाद घायलों और घटना में मारे गए लोगों को बुरेवाले, वेहारी ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें