फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में में 30 आतंकी ढेर, सेना ने छापे मारकर हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए

Sun, 26 Jan 2025 02:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति जरदारी ने 30 आतंकवादियों को मार गिराने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता।
विज्ञापन
पाकिस्तान सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को चलाए गए तीन अलग-अलग आतंकवाद विरोधी अभियानों में सेना ने 30 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा, आठ आतंकवादी घायल भी हुए। सेना ने बताया कि लक्की मरवत, करक और खैबर जिलों में चलाए गए अभियानों के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन


सेना के एक बयान के अनुसार, लक्की मरवत जिले में 18 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि करक में 8 आतंकवादियों को मार गिराया गया। सेना ने बताया कि लक्की मरवत में हुई मुठभेड़ के दौरान छह आतंकवादी घायल भी हुए। 

सेना के अनुसार, खैबर जिले के बाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक अन्य मुठभेड़ हुई, जिसमें चार आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें सरगना अजीज उर रहमान उर्फ कारी इस्माइल और मुखलिस भी शामिल थे। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी घायल भी हुए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति जरदारी और पीएम शरीफ ने सुरक्षा बलों की प्रशंसा की
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन सफल अभियानों के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति जरदारी ने 30 आतंकवादियों को मार गिराने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। इसके अलावा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सभी तरह के आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पाकिस्तान ने टीटीपी के खिलाफ तेज किए अभियान
पिछले कुछ महीनों में, पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ अपने खुफिया अभियानों को तेज कर दिया है। इससे पहले, 17 जनवरी को खैबर जिले के तिराह इलाके में खुफिया-आधारित अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए थे।

अफगान तालिबान का करीबी सहयोगी है टीटीपी
बता दें कि 2021 में अफगानिस्तान में अफगान तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। अफगानिस्तान में सत्ता कब्जाने के बाद से पाकिस्तान में टीटीपी और मजबूत हुआ है। हालांकि, टीटीपी या पाकिस्तान तालिबान एक अलग समूह है, लेकिन यह अफगान तालिबान का करीबी सहयोगी है। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें