फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आसिम मुनीर को तीनों सेनाओं-परमाणु हथियारों की कमान, CDF का संभाला पदभार; अब सेना प्रमुख शक्तिशाली

Fri, 28 Nov 2025 04:16 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर आर्मी, नेवी, एयर फोर्स और न्यूक्लियर हथियारों पर कंट्रोल रखने वाले पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बन गए हैं। कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट उन्हें मुशर्रफ के बाद सबसे ताकतवर जनरल बनाता है।
विज्ञापन
आसिम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में लगातार ताकतवर बनकर उभर रहे सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बृहस्पतिवार को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (सीडीएफ) के तौर पर पदभार संभाला। पाकिस्तानी संविधान में संशोधन के बाद मिली नई जिम्मेदारी के तहत अब जल, थल और वायु सेना तीनों की कमान उनके हाथ में होगी। उन्हें परमाणु हथियारों पर नियंत्रण का अधिकार भी मिल गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में सीडीएफ पद को 1 नवंबर को सीनेट की मंजूरी मिली थी। इस संशोधन के तहत तीनों सेनाओं के प्रमुख के तौर पर 5 वर्ष का कार्यकाल निर्धारित किया गया, जिससे मुनीर 2030 तक इस पर काबिज रह सकेंगे। वैसे तो पाकिस्तानी सेना निर्वाचित सरकार का तख्ता पलटने या फिर अपने पसंदीदा लोगों को सत्ता शीर्ष पर बैठाने के लिए कुख्यात रही है। लेकिन सेना प्रमुख आसिम मुनीर ऐसा कुछ किए बिना ही सुप्रीम ताकत बन गए हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना अपने सबसे ताकतवर दौर में पहुंच चुकी हैं। मुनीर को अब नई व्यवस्था में देश के राष्ट्रपति के बराबर कानूनी अधिकार मिल गए हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: 'अदियाला जेल में इमरान पूरी तरह स्वस्थ', अफवाहों के बीच जेल प्रशासन ने दी सफाई; अब PTI ने की ये मांग
विज्ञापन


मुशर्रफ के बाद सबसे ताकतवर जनरल
पाकिस्तान  पर खुले तौर पर राज करने वाले आखिरी सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ थे, जिन्होंने 1999 में तख्तापलट से सत्ता हथियाई थी और 2008 तक राष्ट्रपति रहे। आसिम मुनीर मुशर्रफ के बाद सबसे ताकतवर जनरल बन चुके हैं। देश में 27वें संशोधन ने संतुलन सेना के पक्ष में बढ़ा दिया है। अब सेना प्रमुख का दर्जा सभी सेना प्रमुखों से ऊपर हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Thailand Floods: थाईलैंड में बाढ़ से तबाही, 80 पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा; 30 लाख लोगों पर मंडराया संकट

सेना पर सरकार का नियंत्रण घटा
बदलावों के साथ सेना पर सरकार का नियंत्रण भी घटा है। सीडीएस के पास अब वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (वीसीओएएस) के पद पर नियुक्ति की सिफारिश करने का अधिकार होगा, जिसे फेडरल सरकार की तरफ से मंजूरी दी जाएगी। पहले, ये नियुक्तियां करने का सीधा अधिकार सरकार के पास था। इनके अलावा, नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड प्रमुख के चयन में भी सेना अहम भूमिका निभाएगी, जो पाकिस्तान के एटमी हथियारों पर नियंत्रण रखती है।

संबंधित वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें