फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से बातचीत के लिए बेचैन है पाकिस्तान, अमेरिका से दखल देने को कहा

Wed, 03 Apr 2019 12:48 PM IST
अजय सिंह भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलवामा आतंकवादी हमले और बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षिण शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद से भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका से अपील की है कि वह सभी लंबित मामलों को सुलझाने के लिए भारत-पाक वार्ता फिर से शुरू कराने में अपनी भूमिका निभाए।

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने मंगलवार को फोन पर बात की और क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए तनाव कम करना आवश्यक है। 

कुरैशी ने तनाव करने के लिए भारतीय पायलट को सौंपने समेत पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी पोम्पिओ को दी। मंत्रालय ने कहा, ‘उन्होंने अमेरिका से यह भी अपील की कि वह भारत एवं पाकिस्तान के बीच फिर से वार्ता शुरू कराने में अपनी भूमिका निभाए ताकि सभी लंबित विवादों का समाधान तलाशा जा सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें