पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में सोमवार-मंगलवार की रात फिर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। खतरनाक गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई है और 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है।
इससे पहले रविवार को भी कराची में सब्जियों के कंटेनर से हुए गैस रिसाव से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। कंटेनर को रविवार रात एक मालवाहक पोत से केमारी बंदरगाह क्षेत्र में उतारा गया था।