पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने देशवासियों को भारत पर हमले की झूठी कहानी बताई है। पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने प्रेसवार्ता में कहा है कि उनकी सेना ने भारत में 26 सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया। लेकिन सभी ठिकाने भारत में महफूज हैं। इससे पहले भारत ने इन सैन्य ठिकानों की मौजूदा तस्वीर दिखाई। इससे साफ है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों को झूठ बताया।
पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि उनकी सेना ने 26 सैन्य लक्ष्यों और सुविधाओं पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर और भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी नागरिकों और उद्यमों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। उन्होंने दावा किया कि लक्ष्यों में सूरतगढ़, सिरसा, आदमपुर, भुज, नलिया, भठिंडा, बरनाला, हरवाड़ा, अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, मामून, अंबाला, उदमपुर और पठानपुर में वायु सेना और विमानन अड्डे शामिल थे - जिनमें से सभी को बड़ी क्षति हुई थी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मिसाइलें दागने वाले और निर्दोष नागरिकों को मारने वाले ब्रह्मोस को भी नष्ट कर दिया गया। अपनी सेना की झूठी तारीफ करते हुए डीजी आईएसपीआर ने कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने राष्ट्र से किया वादा पूरा किया है। उन्होंने झूठा दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने केजी टॉप और नौशेरा में सैन्य कमांड मुख्यालय को नष्ट कर दिया। चौधरी यही नहीं रुके वे एक और झूठ बोले कि पाकिस्तान ने उड़ी और पुंछ में रडार स्टेशन को भी निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें: हमारे सभी पायलट सुरक्षित, नौसेना के निशाने पर था कराची; प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें
बेबुनियाद आरोप लगाए
डीजी आईएसपीआर चौधरी ने अपनी जनता के सामने खुद को कामयाब पेश करने की कोशिश में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और नागरिकों में भय फैलाकर उन्हें डराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। अपने ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस के बारे में झूठी डींगे हांकते हुए बोले कि पाकिस्तानी ड्रोन राजधानी दिल्ली तक पहुंचे।
वाइस एडमिरल भी नहीं रहे पीछे
डीजी आईएसपीआर के बाद पाकिस्तान के वाइस एडमिरल रब नवाज भी झूठ बोलने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि नौसेना की समुद्री वायु सेना हर समय जवाब देने के लिए तैयार थी और मैं हर समय वायुसेना के उप प्रमुख औरंगजेब के संपर्क में था। अगर समुद्र से कोई आक्रमण होता तो हम प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए तैयार थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को भारी नुकसान.. भारत ने हाईटेक विमान गिराए; पड़ोसी के 40 सैनिक-100 आतंकी ढेर
भारत दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान के झूठों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने रविवार को कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से कुछ आतंकी ठिकाने खाली हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए सोच-विचार कर नौ आतंकी शिविरों को हमले के लिए चुना गया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। नौसेना के निशाने पर कराची था। हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और उसने संघर्ष विराम के लिए घुटने टेक दिए।
संबंधित वीडियो