फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का दावा: अफगानिस्तान में सैन्य अभियान के दौरान 800 आतंकी ढेर, तालिबान के कई टैंक-तोपें और ड्रोन तबाह

Sun, 05 Apr 2026 08:46 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जारी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' में करीब 800 आतंकियों को मारने का दावा किया है। इस कार्रवाई में तालिबान के सैकड़ों ठिकाने, टैंक और ड्रोन भी नष्ट किए गए हैं। पाकिस्तान ने साफ किया है कि वह आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहता है और इस मुद्दे पर चीन में बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन
अताउल्लाह तरार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने रविवार को जानकारी दी कि अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के चल रहे अभियान में करीब 800 अफगान तालिबान आतंकी मारे गए हैं। इसको लेकर सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' की एक रिपोर्ट साझा की। उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अफगान तालिबान को हुए भारी नुकसान का ब्यौरा दिया। पाकिस्तान इन आतंकी समूहों को 'फितना अल खवारिज' भी कहता है।
विज्ञापन


क्या बोले सूचना मंत्री?
सूचना मंत्री ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत से अब तक कम से कम 796 आतंकी मारे गए हैं और 1,043 से ज्यादा घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान की 286 चौकियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया और 44 अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। इस सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के 249 टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां, तोपें और ड्रोन भी तबाह कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: ईंधन संकट में फंसा नेपाल: सरकारी ऑफिसों में अब पांच दिन ही होगा काम, दो दिन अवकाश; कल से लागू होगा फैसला
विज्ञापन


पाकिस्तान ने यह अभियान 26 फरवरी की रात को शुरू किया था। पाकिस्तान का कहना है कि अफगान तालिबान ने सीमा पार से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की थी, जिसके जवाब में यह कदम उठाया गया। सेना ने हवाई हमलों के जरिए अफगानिस्तान में आतंकियों के 81 ठिकानों और उनके मददगार ढांचे को निशाना बनाया है।

हाल ही के कार्रवाई में 37 आतंकी मारे गए
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को गुलाम खान सेक्टर में एक सीमा चौकी पर हमले की कोशिश हुई थी। अफगान तालिबान की इस कोशिश को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इस मुठभेड़ में 37 आतंकी मारे गए और 80 से ज्यादा घायल हुए।
विज्ञापन


दोनों देशों में हो रही बात
पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह मौजूदा संघर्ष को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ बातचीत कर रहा है। साथ ही, उसने यह भी मांग की है कि काबुल आतंकवादियों के खिलाफ साफ और पुख्ता कार्रवाई करके दिखाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने जानकारी दी कि दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चीन के उरुमकी शहर में इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें