फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीजे में पाक का पक्ष रखने वाले वकील ने कहा, हमारे पास कश्मीर में नरसंहार के सबूत नहीं

Tue, 03 Sep 2019 08:08 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अदालत में पाकिस्तान के वकील खावर कुरैशी ने कहा है कि कश्मीर में नरसंहार के इमरान खान के दावों की सच्चाई साबित करना बहुत मुश्किल है। कुरैशी ने कहा कि पाक के पास ऐसे कोई सबूत हैं ही नहीं जिससे इमरान के दावों को सही साबित किया जा सके। दुनिया कश्मीर को भारत का ही हिस्सा मानती है। 

विज्ञापन




एट न्यूज चैनल से बातचीत में कुरैशी ने कहा कि अहम सबूत न होने के चलते पाकिस्तान के लिए कश्मीर मुद्दे को आईसीजे में ले जाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में नरसंहार के कोई सबूत नहीं हैं। इसलिए आईसीजे में पाकिस्तान का पक्ष कमजोर ही रहेगा। 

बता दें कि भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि वह इस मामले को आईसीजे में ले जाएगा। 

पहले दी युद्ध की धमकी फिर पलटे इमरान

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र समेत बड़े देशों से मुंह की खाने के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खाने ने फिर गीदड़ भभकी दी है कि अगर दुनिया ने कश्मीर को नजरअंदाज किया तो भारत से युद्ध होगा। 

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद सोमवार को ही इमरान अपनी बात से पलटते नजर आए। खान ने कहा कि पाकिस्तान पहले युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'मैं भारत को बताना चाहता हूं कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। युद्ध में जीतने वाले को भी बहुत कुछ गंवाना पड़ता है। युद्ध कई अन्य मुद्दों को जन्म देता है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें