फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः बलूचिस्तान में अलगाववादियों को बांट दिए उन्नत सैन्य हथियार, सरकार की चिंता बढ़ी

Sun, 12 Jan 2025 05:08 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के झोब जिले में संघीय लेवी बल के कम से कम 140 उन्नत हथियार और 1.4 लाख गोलियां अनधिकृत व्यक्तियों के कब्जे में पाई गई हैं। यह घोटाला इस सप्ताह की शुरुआत में तीन जिलों में बलूचिस्तान पुलिस के साथ लेवी बल की विलय प्रक्रिया के दौरान सामने आया।
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : एएनआई (प्रतिकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा हथियार घोटाला सामने आया है। झोब जिले में संघीय लेवी बल के कम से कम 140 उन्नत हथियार व 1.40 लाख गोलियां अनधिकृत व्यक्तियों के कब्जे में पाई गई हैं। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में उन्नत हथियार व गोलियां अलगाववादियों को बांट दिए गए हैं। इससे पाकिस्तान सरकार की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


संघीय लेवी बल पाकिस्तान का प्रांतीय अर्धसैनिक बल (जेंडरमेरी) है। इसकी मुख्य भूमिका कानून का पालन सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक पुलिस की मदद करना व प्रांतीय स्तर पर आंतरिक सुरक्षा अभियानों का संचालन करना है। 

69 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
पुलिस उपायुक्त की ओर से झोब के नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ये हथियार व गोलियां संघीय लेवी बल के लिए थे, लेकिन इन्हें अनधिकृत व्यक्तियों को बांट दिया गया। मामले में संलिप्तता के आरोप में 69 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें सेवारत व सेवानिवृत्त लेवी बल के अधिकारी व जवानों के साथ-साथ प्रभावशाली कबायली हस्तियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

44 हथियार व गोलियां बरामदः

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल सबूर के अनुसार, अधिकारियों ने क्लाश्निकोव राइफल व पिस्तौल सहित 44 हथियार व बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की हैं। जांच जारी है। चिंताएं हैं कि इनमें से कुछ हथियार व गोलियां क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी समूहों के हाथ लग गए होंगे।

विलय प्रक्रिया के दौरान सामने आया घोटाला
सबूर ने बताया कि यह घोटाला इस सप्ताह की शुरुआत में तीन जिलों में बलूचिस्तान पुलिस के साथ लेवी बल की विलय प्रक्रिया के दौरान सामने आया। उन्होंने कहा, अधिकारियों ने हथियार भंडार की जांच के दौरान पाया कि क्लाश्निकोव राइफल सहित 140 हथियार व 1.40 लाख गोलियां गायब थीं। इससे सुरक्षा चूक व हथियारों के संभावित दुरुपयोग के बारे में चिंताएं बढ़ गईं। बता दें कि बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादियों के विद्रोह व आतंकी घटनाओं का सामना कर रहा है। इससे यह घोटाला खासतौर पर चिंता का सबब बन गया है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें