फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव और भाईचारे का संदेश, एक सिख पाकिस्तान में शांति के लिए रोजेदारों को दे रहा खास छूट

Fri, 17 May 2019 07:10 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में रोजोदार मुसलमानों को इफ्तार परोसते सिख समुदाय के लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के एक कबायली जिले में एक सिख व्यापारी रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम रोजेदारों खरीदारी को छूट दे रहा है, जो कि अशांत क्षेत्र में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सद्भाव के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद तहसील में नारंज सिंह की एक दुकान है, जहां वे सरकार की कीमत नियंत्रण समिति द्वारा तय दर से बेहद कम कीमत पर जरूरी सामान बेच रहे हैं। खाद्य वस्तुएं मूल दर से 10 से 30 रुपये कम कीमत पर बिक रही हैं।

सिंह ने कहा कि वह इसे "परोपकार का काम" मानते हैं और वह मुस्लिमों एवं अल्पसंख्यक सिख समुदाय के बीच शांति एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिये विशेष सद्भाव के तहत यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेशावर में रहने वाले ज्यादातर सिख वैसे परिवारों से आते हैं जो इससे पहले संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) के अलग-अलग हिस्सों में रहते थे। बाद में वे पेशावर आ गये और यहीं व्यापार शुरू कर दिया। 

जाने माने सिख धार्मिक नेता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता चरणजीत सिंह को पिछले साल मई में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शहर के बाहरी इलाके में स्कीम चौक पर गोली मार दी गयी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें