फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक गठजोड़: इमरान खान से बोले चीन के प्रधानमंत्री- हमारी नीतियों में पाकिस्तान को प्राथमिकता

Sun, 06 Feb 2022 12:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

गौरतलब है कि इमरान इस वक्त चीन के बीजिंग में हैं। वे एक दिन पहले ही शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के पीएम ली केकियांग। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को कहा कि चीन की पड़ोस नीति के तहत पाकिस्तान उनकी प्राथमिकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बातचीत के दौरान केकियांग ने कहा कि चीन अपने देश की कंपनियों की तरफ से पाकिस्तान में किए जा रहे निवेश का समर्थन करता करता है और आगे भी पाकिस्तान की मदद करना जारी रखेगा। 
विज्ञापन


उधर इमरान खान ने ली से मिलने के बाद उन्हें पाकिस्तान में काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। गौरतलब है कि इमरान इस वक्त चीन के बीजिंग में हैं। वे एक दिन पहले ही शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि इमरान खान अपने चीन दौरे में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों पाकिस्तान में जारी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के विकास कार्यक्रमों और चीन की ओर से दिए जा रहे कर्ज और निवेश पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


सीपीईसी के दूसरे चरण को शुरू करने के समझौते पर हुए हस्ताक्षऱ
इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को चीन के साथ 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के दूसरे चरण की शुरुआत के लिए एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के लिए रणनीतिक महत्व रखता है और लोगों को इससे काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें