फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान के 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब पहुंचे, 13000 सैनिक भी शामिल

Sun, 12 Apr 2026 05:54 AM IST
Nirmal Kant एजेंसी, लाहौर।

सार

Pakistan: पाकिस्तान का लगभग 13,000 सैनिकों और 10 से 18 लड़ाकू विमानों वाला सैन्य दल रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब पहुंच गया है। यह तैनाती किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर की गई है, जहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पाकिस्तान और सऊदी अरब में रक्षा समझौता (फाइल) - फोटो : एक्स/खालिद बिन सलमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान का एक सैन्य दल, जिसमें लगभग 13,000 सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान शामिल हैं, सऊदी अरब पहुंच गया है। यह तैनाती पिछले वर्ष हुए संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के तहत की गई है।
विज्ञापन


सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह दल पूर्वी क्षेत्र स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर तैनात किया गया है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू विमान और सहयोगी विमान शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस तैनाती का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना, संचालन क्षमता मजबूत करना और क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एवं स्थिरता को समर्थन देना है। पाकिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने भी इस तैनाती की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा 
समझौते के अनुसार, किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ मोहम्मद मेहदी ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले महीने ही सैनिक और विमान भेज दिए थे, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। उन्होंने कहा कि पहले से करीब 10,000 पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में मौजूद हैं। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने हाल में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बीच सऊदी अरब को मिसाइल रोधी प्रणाली भी भेजी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें