फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाक सांसदों ने संविधान के अनुच्छेद एक में संशोधन का रखा प्रस्ताव, गिलगित बाल्टिस्तान को प्रांतीय दर्जा देने की मांग

Tue, 01 Mar 2022 06:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सासंदों ने पाक पार्लियामेंट के उच्च सदन में गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र को प्रांतीय दर्जा दिए जाने को लेकर एक बिल पेश किया। इस क्षेत्र को भारत लगातार अपना इलाका बताता रहा है। 
 
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाक पार्लियामेंट में सोमवार को संविधान के अनुच्छेद 1 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान पाक सांसदों ने गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को प्रांतीय दर्जा दिए जाने की मांग भी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को पाक पार्लियामेंट के उच्च सदन में पाकिस्तानी सासंदों के एक समूह ने गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र को प्रांतीय दर्जा दिए जाने को लेकर एक बिल पेश किया। गौरतलब है कि इस क्षेत्र को भारत लगातार अपना इलाका बताता रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान आवामी पार्टी के सीनेटर प्रिंस उमर, नशीबुल्लाह बजई, अहमद खान और खुदा बाबर ने सोमवार को सदन में संविधान के अनुच्छेद 1 में संसोधन का प्रस्ताव रखा।  गिलगित बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान सरकार शासन चलाती है, जिसे भारत लगातार अवैध कब्जा बताता रहा है। 

भारत ने पहले ही इसे लेकर  पाकिस्तान को साफ-साफ बता दिया है कि भारतीय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, जिसमें गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र भी आता है, कानूनी और अपरिवर्तनीय रूप से भारत का अभिन्न अंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें